सोनौली: बस डिपो पर मिला नेपाली युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में आज शुक्रवार को बस डिपो के मुख्य गेट पर एक नेपाली युवक का शव बरामद हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में आज शुक्रवार को बस डिपो के मुख्य गेट पर एक नेपाली युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की आज सुबह बस डिपो के गार्ड ने एक चबूतरे पर एक युवक को काफी देर से पड़े देखा। सूचना मिलते ही डिपो इंचार्ज और सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है, और उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है।

चौकी प्रभारी सोनौली बृजभान यादव ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक किसी बस से सोनौली पहुंचा था और नेपाल स्थित अपने घर जाने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

Voice Of News 24