महराजगंज: सीएमओ कार्यालय में नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ,8 सितंबर तक सभी सीएचसी-पीएचसी में जागरूकता शिविर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में 40वें नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में 40वें नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 8 सितंबर तक चलेगा, जिसके तहत जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नेत्रदान के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार बताते चले की नोडल अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि नेत्रदान से एक व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौट सकती है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के छह से आठ घंटे के भीतर आंख की कॉर्निया दान की जा सकती है, जिससे जरूरतमंदों को नई जिंदगी मिल सकती है।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया, इसके लाभ और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महादान है, जो न केवल जरूरतमंदों को नई रोशनी देता है, बल्कि दान करने वाले परिवार को भी मानसिक संतोष प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, डॉ. वीर विक्रम सिंह, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार और एआरओ जारा खान सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.