बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाला एक और शिक्षक को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले एक और शिक्षक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले एक और शिक्षक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में हुई है।

इस मामले में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामचंद्र ने 31 मार्च 2021 को 92 शिक्षकों के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद, नगर कोतवाली में मुकद्दमा संख्या 85/21, धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

आज, इस टीम ने वांछित अभियुक्त नीरज कुमार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया। नीरज कुमार आगरा जिले के सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ चल रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता दिलाई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.