बलरामपुर पुलिस का बड़ा कारनामा 30 लाख के 159 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 30 से 35 लाख रुपये की कीमत वाले 159 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 30 से 35 लाख रुपये की कीमत वाले 159 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन सभी मोबाइल फोन को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान का हिस्सा थी। जिले के सभी थानों में गुम हुए मोबाइलों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अपराध डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में, सर्विलांस टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता का इस्तेमाल करते हुए इन मोबाइलों को ट्रैक किया और बरामद किया।

पुलिस की कार्यशैली से जनता का बढ़ा विश्वास

मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद, उपस्थित नागरिकों ने बलरामपुर पुलिस और विशेष रूप से सर्विलांस टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, प्रतिबद्धता और आधुनिक तकनीक के प्रति उनकी समझ को दर्शाती है। इस पहल से जनता का पुलिस पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह प्रयास केवल गुम हुई संपत्ति की बरामदगी का उदाहरण नहीं है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सही तकनीक और टीम वर्क से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.