महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पोखर में मिला

महराजगंज

महराजगंज जनपद चौक थाना क्षेत्र के टीकर गाँव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पोखरे में मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद चौक थाना क्षेत्र के टीकर गाँव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पोखरे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गाँव के ही 22 वर्षीय वशीउल्लाह पुत्र इस्माइल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वशीउल्लाह कल बुधवार शाम को खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर वे थक हारकर सो गए।

अगली सुबह, कुछ ग्रामीणों ने घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित एक पोखरे में वशीउल्लाह के शव को तैरते हुए देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और शव को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर चौक पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश झा ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.