महराजगंज: तेज रफ्तार मिनी पिकअप की आमने-सामने टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग पर आज गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग पर आज गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।यह हादसा खालिद मिल्ली स्कूल के पास हुआ,जहाँ एक मिनी पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी अजय साहनी (25) के रूप में हुई है।मृतक अजय अपनी बाइक से हरपुर से परतावल की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा मिनी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई

हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परतावल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।अजय अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। इस दर्दनाक हादसे से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.