महराजगंज: करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार रामनगर चौराहे पर करंट की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार रामनगर चौराहे पर करंट की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि भैंस चरते-चरते सड़क किनारे टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

भैंस के मालिक, राजू यादव, एक गरीब परिवार से हैं। इस घटना से उन्हें लगभग 80,000 रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.