मेरठ: पुलिस की जल्द कार्रवाई से बची युवक की जान,3 मिनट में पहुंचकर तोड़ी दीवार,सिपाही ने उसे सीपीआर दिया

मेरठ

मेरठ जनपद के गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर गांव में पुलिस की सूझबूझ और जल्द कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर गांव में पुलिस की सूझबूझ और जल्द कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। 20 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने 3 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया।

जानकारी के अनुसार बताते युवक को फांसी लगाते देख उसके पिता ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कॉल मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए 3 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने खिड़की से युवक को फंदे से लटकते देखा।

लोहे का दरवाजा तोड़ना संभव नहीं था, इसलिए पुलिस ने तुरंत हथौड़ा मंगाया और कमरे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर पहुँचते ही उन्होंने युवक को फंदे से उतारा। इसके बाद, एक सिपाही ने उसे सीपीआर (CPR) दिया, जिससे उसकी सांसें वापस आ गईं।

पुलिस ने तुरंत युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना से एक बार फिर साबित हुआ है कि संकट के समय पुलिस की जल्द कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण होती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.