सिद्धार्थनगर: जिला टास्क फोर्स ने की बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 किशोर मुक्त, 6 प्रतिष्ठानों को नोटिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत आज बुधवार को जिला टास्क फोर्स ने बांसी में बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत आज बुधवार को जिला टास्क फोर्स ने बांसी में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से 7 किशोर श्रमिकों को काम करते हुए पाया और उन्हें मुक्त कराया। इसके साथ ही, बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले 6 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन प्रतिष्ठानों को मिला नोटिस

जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें स्टार मोबाइल एंड रिपेयरिंग शॉप, केजीएन मुरादाबादी हैदराबादी बिरयानी, गुप्ता भोजनालय, राजा बिरयानी, मौर्या जी छोले भटूरे और साँवरिया स्वीट्स शामिल हैं।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि बाल श्रम को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक 42 नियोजकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जो भी कानून का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने की अपील

इस अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के साथ एएचटीयू उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव और मानव सेवा संस्थान से जय प्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे।

जिला प्रशासन ने सभी व्यवसाय संचालकों से अपील की है कि वे किशोरों और बच्चों से काम न कराएं। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.