औरैया: लिफाफा लेने वाले SDM राकेश कुमार हटाए गए,औरैया जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने लिया एक्शन, जानिए पूरा मामला

औरैया

औरैया जनपद में एक सफेद लिफाफा लेते हुए वीडियो में नजर आने के बाद विवादों में आए सदर तहसील के एसडीएम राकेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया जनपद में एक सफेद लिफाफा लेते हुए वीडियो में नजर आने के बाद विवादों में आए सदर तहसील के एसडीएम राकेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह पर अजय आनंद वर्मा को सदर तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

Image

जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस पूरे मामले की जांच अपर जिलाधिकारी (ADM) अविनाश चंद्र मौर्या को सौंपी है। एडीएम अविनाश चंद्र ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद हुई, जिसमें एसडीएम राकेश कुमार एक व्यक्ति से सफेद लिफाफा लेते हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.