महराजगंज: दो जगहों पर दिखा कोबरा, मचा हड़कंप,वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में दो अलग-अलग जगहों पर किंग कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद में दो अलग-अलग जगहों पर किंग कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। दोनों ही सांपों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

पहली घटना जमुई कला गाँव में हुई, जहाँ राम चौधरी के घर में एक कोबरा घुस आया। सांप को देखते ही घर के लोग डर गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

दूसरी घटना निचलौल के यादव चौराहे पर हुई, जहाँ एक किंग कोबरा जाल में फंस गया था। सूचना मिलने पर वनरक्षक रामबचन साहनी मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला।

वनरक्षक रामबचन साहनी ने दोनों सांपों का सफल रेस्क्यू करने के बाद उन्हें निचलौल के जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान, ग्रामीणों ने राहत की साँस ली।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.