महराजगंज: नहर में व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा गाँव में एक व्यक्ति का नहर में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा गाँव में एक व्यक्ति का नहर में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान श्यामबदन चौहान (उम्र 40) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक मूल रूप से कोठीभार थाना क्षेत्र के खुडरी के रहने वाले थे और वर्तमान में बैरिया में अपने ससुराल में रह रहे थे। वे मंगलवार शाम को अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे, जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटे।

बुधवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिया के पास नहर में एक शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.