महराजगंज: दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर व्याख्यान का किया गया आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार में युगपुरुष ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ महाराज की स्मृति में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘स्वास्थ्य और पर्यावरण’ रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार में युगपुरुष ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ महाराज की स्मृति में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘स्वास्थ्य और पर्यावरण’ रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रोफेसर परीक्षित सिंह द्वारा माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

“स्वस्थ पर्यावरण से ही देश और विश्व का कल्याण संभव”

मुख्य वक्ता प्रोफेसर परीक्षित सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मनुष्य का स्वास्थ्य उसकी सबसे बड़ी पूँजी है।” उन्होंने समझाया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, जिससे रचनात्मक और सकारात्मक विचार आते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण – चाहे वह जल, वायु, ध्वनि या मृदा का हो – हमारे स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है।

प्रोफेसर सिंह ने बताया कि हमारे शरीर की 90% कोशिकाएं पानी से बनी हैं और इसकी कमी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आजकल सब्जियों और फसलों को रासायनिक पदार्थों से उपचारित किया जाता है, जो हमारे भोजन को दूषित कर रहा है और हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि हम तभी स्वस्थ रह सकते हैं जब हमारा पर्यावरण स्वस्थ रहेगा।

व्याख्यान के अंत में, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुश्री प्रियंका पांडे ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें विपिन कुमार, आनन्द कुमार शुक्ल, संदीप यादव, शेषमणि विश्वकर्मा, अखिलेश कन्नौजिया, कृष्ण मोहन शर्मा, कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडे, रतनप्रिया मिश्रा, श्रीमती सरिता मिश्रा, प्रियंका पांडेय, गिरिजेश शर्मा और कमलेश वर्मा शामिल थे।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.