सिद्धार्थनगर: विकास कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई विभागों के खराब प्रदर्शन और रैंकिंग में गिरावट को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौजूद थे।

समीक्षा के दौरान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और पीएम कुसुम योजना की प्रगति को संतोषजनक नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी इन महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

इसके अलावा, पीएम सूर्य घर योजना में बेहद कम प्रगति मिलने पर डीएम ने कड़ी चेतावनी दी और कहा कि लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने पंचायत भवनों और ग्रामीण स्टेडियमों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफॉर्मर तुरंत बदलने और सभी ट्रांसफॉर्मर पर जालियां लगाने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंकों का निर्माण जल्द पूरा करने और खुदाई से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के भी आदेश दिए।

बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन, छात्रवृत्ति योजनाओं और सड़क निर्माण जैसे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति आवश्यक है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.