सिद्धार्थनगर:सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस विभाग के दीवान बिहारी लाल यादव की सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस विभाग के दीवान बिहारी लाल यादव की सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे पुलिस लाइन और न्यायालय के बीच सड़क से गुजर रहे थे। हैरान करने वाली बात यह है कि उनका शव रात भर सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचित नहीं किया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने बिहारी लाल यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब राहगीरों ने शव देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह एक हिट एंड रन का मामला लग रहा है।

बता दें कि बिहारी लाल यादव का करीब दस दिन पहले ही महाराजगंज से सिद्धार्थनगर तबादला हुआ था। वर्तमान में वे पुलिस लाइन में तैनात थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.