सिद्धार्थनगर: मामूली विवाद में तीन युवकों को बिजली के पोल से बांधकर दी ‘तालिबानी सजा ,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहाँ पुरानी रंजिश और मामूली विवाद को लेकर तीन युवकों को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की वायरल वीडियो 16 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में, डुमरियागंज के केदारनाथ कॉलोनी निवासी आयुष मिश्र, मनीष और इशांत को रस्सी से खंभे से बंधे हुए देखा जा सकता है, जिनके शरीर पर चोट के कई निशान हैं।

जानकारी के अनुसार, आयुष मिश्रा अपने दोस्तों के साथ अपने चाचा के घर आया था। डीजे पर डांस करने को लेकर इनका कुछ लोगों से मामूली विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें पकड़कर इस बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.