महराजगंज:चोरों का आतंक,आधी रात को गल्ले की दुकानों में लगाई सेंध ,पुलिसिया गस्त की खुल गई पोल

महराजगंज

महराजगंज जनपद में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ताजा मामले में, बरगदवा थाना क्षेत्र के भगतपुरवा गाँव में चोरों ने एक गले की दुकान पे अपना हाथ साफ किया।

यह घटना 15 अगस्त की रात करीब 2 बजे की है। पीड़ित दुकानदार, दुर्विजय साहनी, को किसी ने सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग उसकी दुकान के पास घूम रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा, तो देखकर दंग रह गया। चोरों ने उसकी दुकान की 9 इंच की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर लगभग 10 बोरी गेहूं और 2 बोरी चावल चोरी कर लिए थे।

मदद के लिए, पीड़ित दुकानदार तुरंत पास के डगरूपुर चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी की तरफ भागा, लेकिन वहाँ कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.