महराजगंज:फरेंदा में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, चालक और सवार सुरक्षित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फरेंदा-लेहड़ा मार्ग पर हरदी डाली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में ट्रेलर का चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए।

यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब ट्रेलर तेजी से जा रहा था। अचानक नियंत्रण खोने से वह पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने घटना का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.