मेरठ: एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बड़ी कार्रवाई अवैध वसूली की शिकायत पर 11 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

मेरठ

मेरठ जनपद में अवैध उगाही की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बड़ी कार्रवाई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में अवैध उगाही की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परतापुर थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल सहित 11 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन सभी पर लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप है।

पुलिस को एक अज्ञात शिकायतकर्ता ने कुछ सबूतों के साथ इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत भेजी थी। एसपी सिटी की शुरुआती जाँच में यह शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद एसएसपी ने यह कदम उठाया।

यह बताया गया है कि ये पुलिसकर्मी कई सालों से परतापुर थाने में तैनात थे और भ्रष्टाचार में लिप्त थे। पुलिस इस मामले की आगे की जाँच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.