सिद्धार्थनगर:संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव , परिजनों ने लगया हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेन्सा गांव में आज मंगलवार सुबह 19 वर्षीय विजय कुमार का शव एक आम के पेड़ से लटका मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेन्सा गांव में आज मंगलवार सुबह 19 वर्षीय विजय कुमार का शव एक आम के पेड़ से लटका मिला। यह घटना उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने पोखरे के पास एक पेड़ से शव को लटका हुआ देखा।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सोमवार रात करीब 10 बजे विजय खाना खाने के बाद मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान एक फोन आने पर वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया। उसकी मोटरसाइकिल शव के पास ही खड़ी मिली।

 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मौके पर शव घुटनों के बल मौरंग पर झुका हुआ मिला। मृतक की बेल्ट और शर्ट को मिलाकर टहनी से बांधा गया था। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि विजय के शरीर और सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए हैं।

मृतक के पिता सुकई का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया गया है। परिजनों का कहना है कि विजय हंसमुख स्वभाव का था और घर में किसी से कोई विवाद नहीं था। गांव के लोग भी इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या मान रहे हैं।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशानों की वजह से यह संदिग्ध भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.