महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न हिस्सों से 151 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 30,43,093 रुपये है।
इस अभियान का नेतृत्व सर्विलांस सेल के प्रभारी उप निरीक्षक अंकित सिंह ने किया। उनकी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस ट्रैकिंग का इस्तेमाल कर इन मोबाइल फोनों का पता लगाया। बरामद किए गए फोनों को अब उनके असली मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोग भावुक हो गए और उन्होंने महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
UPटी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान ने सीएम योगी से की मुलाकात, दिया निमंत्रण https://t.co/dBA3J6u0QP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 8, 2025























