देवरिया में 9 साल के मासूम बच्चे की नरबलि, फूफा समेत 4 गिरफ्तार,तीन माह पहले हुआ था मासूम लापता

देवरिया

देवरिया जनपद में करीब साढ़े तीन महीने पहले लापता हुए 9 साल के आरुष की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

देवरिया जनपद में करीब साढ़े तीन महीने पहले लापता हुए 9 साल के आरुष की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की बलि तंत्र-मंत्र के चक्कर में दी गई थी। इस जघन्य वारदात को आरुष के सगे फूफा ने एक तांत्रिक (सोखा) के कहने पर अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने फूफा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल है।

अप्रैल में हुआ था लापता

भलुअनी थाना क्षेत्र के पटखौली गांव का रहने वाला 9 वर्षीय आरुष, 16 अप्रैल की शाम को अपने घर से गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो 17 अप्रैल को उसके चाचा सोमनाथ गोंड ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे को खोजने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

पुलिस पर लगातार बढ़ते दबाव के बीच, जांच की दिशा आरुष के रिश्तेदारों की ओर मुड़ी। गहन पूछताछ के बाद पूरा मामला सामने आ गया।

आरोपियों ने किया गुनाह कबूल

पुलिस ने इस मामले में आरुष के फूफा इंद्रजीत, रमाशंकर, जयप्रकाश और राम दुलारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि आरुष के सगे रिश्तेदारों ने ही उसका अपहरण कर नरबलि के लिए हत्या की थी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और एक पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.