मेरठ
मेरठ जनपद के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार में शनिवार रात को एक विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार में शनिवार रात को एक विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर के दिखाई देते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 10 फीट थी। अजगर को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, जहां उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
मेरठ: जागृति विहार में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप, वनकर्मी ने पकड़ा
उत्तर प्रदेश:मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर देखा गया.अजगर के निकलने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई.@Uppolice @meerutpolice pic.twitter.com/WsbF8WojuB— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2025























