मेरठ खून से हुआ लाल,दो भाइयों ने की छोटे भाई और उसकी पत्नी की हत्या

मेरठ

मेरठ जनपद के रोहटा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

मेरठ जनपद के रोहटा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अमानुल्ला गांव में दो बड़े भाइयों ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस खूनी वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, यह घटना एक पुराने पारिवारिक विवाद का परिणाम है। आरोपियों में से एक बड़ा भाई कुछ समय पहले अपने छोटे भाई की पत्नी को भगा ले गया था। बाद में जब उसकी पत्नी वापस लौटी तो दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे।

शनिवार रात को भी इसी बात पर विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया। दोनों बड़े भाइयों ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बेटे पर भी किया हमला, आरोपी फरार

हमलावरों ने दंपति के बेटे पर भी हमला किया, जो इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भाई मौके से फरार हो गए।

एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित दीपक, छोटू और छोटू की पत्नी पूजा पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.