महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना में शनिवार को रोहिण नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना में शनिवार को रोहिण नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
शव देखे जाने की सूचना पर पनियरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आस-पास के थानों से भी गुमशुदगी की रिपोर्टों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
आधिकारिक एलान-भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच 14 सितंबर को दुबई में! pic.twitter.com/fjCVZMgc5U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 2, 2025























