महराजगंज पुलिस ने 16 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, ठूठीबारी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, ठूठीबारी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान रामसमुझ (उम्र लगभग 59 वर्ष), पुत्र रतन, निवासी ग्राम पिपरिया, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। रामसमुझ मु0अ0सं0 114/2009 और मु0अ0सं0 1074/2006 के तहत धारा 308, 323, 504, 506 के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने घर से पकड़ा

थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की टीम ने रामसमुझ को उसके घर पिपरिया से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद, उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महराजगंज न्यायालय भेज दिया गया है।स्थित रहे।

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार