सिद्धार्थनगर :शोहरतगढ़ में तहसील समाधान दिवस का आयोजन,49 शिकायतें में 6 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील सभागार में आज शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील सभागार में आज शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) गौरव श्रीवास्तव ने की, जिसमें कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार, गरीबों और असहायों को त्वरित और उचित न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाना सभी अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है।

एडीएम ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी विभाग से संबंधित तहसील समाधान दिवस का कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए।

 अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत कुमार प्रसाद, तहसीलदार अजय कुमार, सर्कल ऑफिसर (सीओ) सुजीत राय, बीईओ संजय कुमार और अरुण कुमार, ईओ अजय कुमार और राम मिलन, मोहम्मद असलम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.