बलरामपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई जमीन धोखाधड़ी मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति की 50 लाख रुपये की जमीन को मात्र 5 लाख रुपये में बैनामा कराने का मामला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर पुलिस ने महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति की 50 लाख रुपये की जमीन को मात्र 5 लाख रुपये में बैनामा कराने और उसके एटीएम से 50 हजार रुपये निकालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र की श्रीमती सुनीला वर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पति महेंद्र प्रताप वर्मा को विपक्षीगणों ने नशे की हालत में रखा और उनसे धोखाधड़ी की। आरोपियों ने उनके पति का बैंक में खाता खुलवाया और उन्हें यह यकीन दिलाया कि उनके खाते में 50 लाख रुपये जमा कर दिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने महेंद्र प्रताप को मारपीट कर न्यायालय ले जाकर उनकी 12 बिस्वा जमीन, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये थी, को जबरन 5 लाख रुपये में बैनामा करा लिया। साथ ही, उन्होंने महेंद्र प्रताप को जान से मारने की धमकी भी दी ताकि वह किसी को कुछ न बता सकें। इस संबंध में थाना महराजगंज तराई में मुकदमा अपराध संख्या 152/2024 पंजीकृत किया गया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। आज, 2 अगस्त, 2025 को महराजगंज तराई पुलिस ने इस मामले के दो वांछित अभियुक्तों, मोहम्मद तारिक खान और हुनेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महेंद्र प्रताप वर्मा की कीमती जमीन हड़पने के इरादे से उन्हें बंधक बनाया, मारपीट की और नशे की हालत में जमीन का बैनामा करा लिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने महेंद्र प्रताप के एटीएम से 40 हजार रुपये और एक ग्राहक सेवा केंद्र से 10 हजार रुपये निकाले थे।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.