सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी सफलता अंतरजनपदीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। त्रिलोकपुर थाना पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने एक सक्रिय अंतरजनपदीय नकबजन गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए के चोरी के जेवरात, ₹1.97 लाख नकद और चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं।

बलरामपुर और गोंडा के हैं आरोपी

शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बलरामपुर और गोंडा जनपद के रहने वाले हैं। ये लंबे समय से सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश काफी समय से थी। मुखबिर की सूचना पर, पुलिस टीम ने मन्नीजोत तिराहे के पास घेराबंदी कर इन पांचों को धर दबोचा।

चोरी का सामान नेपाल में बेचता था गिरोह

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका यह संगठित गिरोह पूरे पूर्वांचल में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी किए गए कीमती सामान को वे नेपाल में बेच देते थे। इस गिरोह का सरगना शिवकुमार उर्फ बड़कन है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर कई जिलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

सुनियोजित तरीके से करते थे वारदात

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह की कार्यशैली काफी सुनियोजित थी। ये पहले सायंकाल में घरों की रेकी करते थे, फिर खेत के रास्ते घरों तक पहुंचते थे। रस्सी और सीढ़ी का उपयोग कर ये घरों में घुसते थे और सिर्फ कीमती सामान, जैसे मंगलसूत्र, नथिया, पायल, बिछुआ, कंगन और बाली जैसे जेवरात ही चुराते थे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में की गई। इस टीम में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी जीवन त्रिपाठी सहित कई अन्य अधिकारी शामिल थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.