महराजगंज:सिसवा रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के सिसवा में शनिवार को गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट पर एक अधेड़ का शव मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के सिसवा में शनिवार को गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट पर एक अधेड़ का शव मिला है। यह घटना सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से घुघली जाने वाले ट्रैक पर महाराणा प्रताप नगर वार्ड के पास हुई, जहाँ शव मिलने से हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा और तुरंत कोठीभार पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और शव की पहचान करने का प्रयास किया। लगभग आधे घंटे बाद, मृतक की पहचान महाराणा प्रताप नगर वार्ड किशुनगौरी निवासी 55 वर्षीय तीर्थराज के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि तीर्थराज शराब पीने के आदी थे और शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार