सिद्धार्थनगर: युवक को बेरहमी से पीटने का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में दबंग युवकों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में दबंग युवकों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक बाग में एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो 27 जुलाई का बताया जा रहा है और यह घटना सदर थाना क्षेत्र के भलुही चौराहे के पास की है। वीडियो में संजय और चंदन नाम के दो युवक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फैज़ल नामक युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं।

यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा लग रहा है, क्योंकि वीडियो में हमलावर युवक फैजल से किसी बात को लेकर नाराज दिख रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.