बुलंदशहर: मारपीट के बाद युवक को गटर में फेंका, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला धमेड़ा में कुछ दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उसे एक गटर में फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक को मामूली मारपीट के बाद कुछ युवकों ने एक शख्स को गटर में फेंक दिया और ढक्कन बंद कर दिया।

 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना के बाद घायल युवक को गटर से बाहर निकाला गया। वर्तमान में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.