मुजफ्फरनगर: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के कृष्णापुरी क्षेत्र में भूमिया खेड़ा के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद के कृष्णापुरी क्षेत्र में भूमिया खेड़ा के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस घटना में कार सवार चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना आज सुबह के समय हुई, जब कार सड़क पर जा रही थी। अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। कार चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और सुरक्षित बच गया।

आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम के अनुसार, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। इस घटना से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.