लखनऊ: शशि प्रकाश गोयल बने UP के नए मुख्य सचिव,मुख्यमंत्री योगी के भरोसेमंद हैं अफसर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।गोयल, जो अब तक मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शशि प्रकाश गोयल की गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद और खास अफसरों में होती है। मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल की शुरुआत से ही गोयल मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

गोयल को एक गंभीर और मेहनती अधिकारी के रूप में जाना जाता है,जो मीडिया और सुर्खियों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं। उनकी यह कार्यशैली और मुख्यमंत्री के साथ उनके बेहतर तालमेल को देखते हुए उन्हें राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आने की उम्मीद है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान