सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने किया सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आज 8 पुलिसकर्मियों को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर ससम्मान विदाई दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आज 8 पुलिसकर्मियों को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर ससम्मान विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में “पुलिस अधीक्षक कार्यालय” में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं की सराहना की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से उनके पूरे सेवाकाल के अनुभवों के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने अपनी संपूर्ण सेवा के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन किया है।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाई, शॉल और धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा और आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी समस्या के लिए वे बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं।

डॉ. महाजन ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सुखद, आनंदपूर्ण और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

  • सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण:
  • पुलिस उपाधीक्षक अरुण कान्त सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय।
  • उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप गोंड, थाना उसका बाजार।
  • उप निरीक्षक सुभाष यादव, यूपी-112।
  • मुख्य आरक्षी जय प्रकाश पाण्डेय, थाना डुमरियागंज।
  • मुख्य आरक्षी सूर्य नारायण, रिजर्व पुलिस लाइन।
  • कुक बम बहादुर यादव, रिजर्व पुलिस लाइन।
  • कुक जलील, रिजर्व पुलिस लाइन।
  • कुक रामनाथ, रिजर्व पुलिस लाइन।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.