बलरामपुर: जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, जांच जारी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

यह मामला तब सामने आया जब मुराली पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम बभनपुरवा, मजरा खदगौरा, थाना कोतवाली गैसड़ी ने एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी इस्माइल पुत्र कल्प हुसैन, निवासी ग्राम पुरैना प्रेमपुर, थाना कोतवाली गैसड़ी, लगभग दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

मुराली ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि पुरैना के ग्राम प्रधान शकील पुत्र मोहम्मद इब्राहीम और नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड संख्या-10 खदगौरा के सभासद जलालुद्दीन पुत्र अनवर की मिलीभगत से उनकी पत्नी और बच्चों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। जब उन्होंने इस बारे में विपक्षी से शिकायत की, तो उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

इस सूचना के आधार पर, थाना कोतवाली गैसड़ी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 50/2025 धारा 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) व 3, 5(1), 5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सन् 2021 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय के कुशल पर्यवेक्षण में, तथा थानाध्यक्ष कोतवाली गैसड़ी दुर्विजय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

आज थाना कोतवाली गैसड़ी की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, इस मामले के वांछित अभियुक्त इस्माइल पुत्र कल्प हुसैन को ग्राम पुरैना के तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.