बलरामपुर: बेटे ने शराबी पिता पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने थाना तुलसीपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाले जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पुलिस ने थाना तुलसीपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाले जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति पर छत पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की इस घटना में पुलिस ने पीड़ित के बेटे को ही गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त गड़ासा (बोगदा) भी बरामद कर लिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

जानकारी के अनुसार 23 जुलाई थाना तुलसीपुर पुलिस को अब्दुल सलाम पुत्र अमरुद्दीन निवासी चोरघटिया, तुलसीपुर द्वारा एक तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया था कि उनके बड़े भाई मोहरम अली पर रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ का पंजा कट गया और चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस सूचना पर थाना तुलसीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 168/2025, धारा 118(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस की जल्द कार्रवाई और चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने इस जानलेवा हमले की घटना के सफल अनावरण और अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय के पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना तुलसीपुर पुलिस टीम ने जांच तेज की।

जांच के दौरान, 28 जुलाई 2025 को मोहरम अली का पुत्र आजाद (पुत्र मोहरम अली, निवासी चोरघटिया, थाना तुलसीपुर) स्वयं थाने आया और उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आजाद ने बताया कि उसी ने अपने पिता मोहरम अली को जान से मारने की नियत से बोगदा (गड़ासा) से मारकर गड़ासा घर के पीछे छुपा दिया था और वह भाग गया था।

आरोपी आजाद की निशानदेही पर, हमले में प्रयुक्त एक अदद बोगदा मोहरम अली के घर के पीछे से बरामद कर लिया गया है। मुकदमे में धारा 109 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त आजाद को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

आरोपी का कबूलनामा

गिरफ्तार अभियुक्त आजाद से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह और उसका छोटा भाई सहजाद, दोनों ही अपने पिता मोहरम अली की शराबी आदतों से बेहद परेशान थे। आजाद ने बताया कि “मेरे पिता मोहरम अली शराबी हैं। हम दोनों भाई को आए दिन शराब पीकर मारते-पीटते और गाली-गलौज करते थे।”

घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.