महराजगंज
महराजगंज जनपद में बिजली संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एक विशेष पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में बिजली संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एक विशेष पहल की है। वे 29 जुलाई को विद्युत विभाग की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें जनशिकायतों के जल्द निस्तारण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सीधे DM को भेजें बिजली संबंधी शिकायतें
जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी बिजली संबंधी शिकायतें सीधे उनके CUG नंबर 9454417546 पर भेज सकते हैं। शिकायतें एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा सकेंगी, जिससे लोगों के लिए अपनी समस्याएं दर्ज कराना और आसान हो जाएगा।
टोल फ्री शिकायतों की भी होगी समीक्षा
इसके अलावा, टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कराई गई शिकायतों का भी इस समीक्षा बैठक में संज्ञान लिया जाएगा। बैठक में प्राप्त सभी शिकायतों के आधार पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी ताकि समस्याओं की जड़ तक पहुंचा जा सके और प्रभावी समाधान निकाला जा सके।
जिलाधिकारी ने साफ कर दिया है कि जनसमस्याओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल नागरिकों को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे जिला प्रशासन से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।
गोरखपुर को मिले नए डीएम: गाजियाबाद से आए दीपक मीणा संभालेंगे कमान
https://t.co/khKBSNGnYr— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2025























