Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 29 जुलाई  का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 29 जुलाई का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

29 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

 

  • 2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

 

  • 2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

 

  • 2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

 

29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1960 – उत्पल कुमार सिंह – लोकसभा के महासचिव हैं।

 

  • 1931 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।

 

  • 1922 – बाबासाहेब पुरंदरे – मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।

 

  • 1905 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।

 

  • 1904 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

 

29 जुलाई को हुए निधन

 

  • 2015 – वसुंधरा कोमकली – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।

 

  • 2012 – वेमपति चिन्ना सत्यम – भारतीय शास्त्रीय नर्तक और गुरु थे, जिन्हें शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी में निपुणता प्राप्त थी।

 

  • 1891 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।

 

  • 1996 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।

 

  • 2001 – एडवर्ड गिरेक – पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।

 

विश्व बाघ दिवस

वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुए बाघ सम्मेलन में 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस सम्मेलन में 13 देशों ने भाग लिया था और उन्होंने 2022 तक बाघों की संख्या में दोगुनी बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा था।

 

Voice Of News 24