शेर के साम्राज्य में बाघों की संख्या में हो रहा इजाफा, 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, पढ़ें ये रिपोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट

यूपी में लगातार बढ़ती बाघों की संख्या जंगली जानवरों के प्रति सरकार की सुरक्षा पर बल देने को दर्शाता है।

आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को ‘विश्व बाघ दिवस’ मनाया जाता है और जब बाघों के साम्राज्य में बाघों का दिवस मनाया जाए तो वास्तव में वह सम्राज्य गौरवान्वित हो उठता है।

यूपी के योगी सरकार की चाल बाघों की चाल वाली रूप में तब नजर आती है,जब किसी बड़े अपराधिक मामलों और गुंडे-मवालियों पर एक्शन में होती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है।
यदि वर्ष 2018 की बात करें तो यूपी में 173 बाघों का आंकड़ा निकल कर सामने आया था।

जब वर्ष 2019 में ‘बाघ मित्र कार्यक्रम’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो तेजी से बाघों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई और वर्ष 2022 से अब तक यूपी में करीब 222 बाघों के आंकड़े सामने आए हैं। ये आंकड़े केवल सरकार की जंगली जानवरों के प्रति सुरक्षा के स्पष्ट संकेत ही नहीं, बल्कि यूपी के लोगों के लिए गर्व की बात है।

 

Voice Of News 24