IAS दीपक मीणा को लगातार पांचवीं बार जिलाधिकारी की मिली जिम्मेदारी,कौन हैं दीपक मीणा?

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। यह उनकी लगातार पांचवीं बार किसी जिले में जिलाधिकारी के तौर पर तैनाती है।

इससे पहले दीपक मीणा ने कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी पिछली पोस्टिंग इस प्रकार रही हैं:

  • श्रावस्ती
  • सिद्धार्थनगर
  • मेरठ
  • गाजियाबाद

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर का दायित्व मिलने के साथ, दीपक मीणा के प्रशासनिक अनुभव का दायरा और बढ़ गया है। उनकी यह नियुक्ति राज्य में चल रहे बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है।

कौन हैं दीपक मीणा?

मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले दीपक मीणा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. 15 जुलाई 1986 को जन्मे कई जिलों में सीडीओ रहने के बाद दीपक मीणा 2017 से 2019 तक डीएम श्रावस्ती रहे। श्रावस्ती के बाद सिद्धार्थ नगर में भी जिलाधिकारी रहे और फिर 14 अप्रैल, 2022 को डीएम मेरठ बन गए थे। उसके बाद गुरुवार 16 जनवरी 2025 की देर रात उनका स्थानांतरण गाजियाबाद कर दिया गया। इसके अलावा वह आगरा से लेकर सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ में भी सीडीओ के पद पर काम कर चुके हैं.

कितने पढ़े लिखे हैं?

दीपक मीणा आईआईटी खड़गपुर से पढ़े हैं. उन्होंने यहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह टाटा स्टील में नौकरी करने लगे थे. इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 2010 की यूपीएससी परीक्षा में वह आईएएस के लिए चुन लिए गए. फिर उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई. मसूरी में उनकी ट्रेनिंग मई 2012 तक चली और उसके बाद उन्हें यूपी कैडर अलॉट किया गया. उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में हुई थी. इसके बाद उन्होंने आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर काम किया था.

 

Voice Of News 24