महराजगंज: तेज रफ्तार पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर महिला की मौत,एक गंभीर घायल

मृतका की फ़ाइल फोटो।

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर मोलहू टोला में आज सोमवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के आजाद नगर मोलहू टोला में आज सोमवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 60 वर्षीय बुधिया देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहे प्रदीप चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के अनुसार बताते हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सिसवा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रदीप चौहान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जल्द जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवी नगर पकडियहवा निवासी हरि चौहान की पत्नी बुधिया देवी अपने रिश्तेदार प्रदीप चौहान के साथ बाइक पर सवार होकर सिसवा से अपने घर जा रही थीं। आजाद नगर मोलहू टोला के पास पहुंचने पर, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.