महराजगंज: घर से निकला 5 फीट का कोबरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

महराजगंज

महराजगंज जनपद ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गड़ौरा स्थित चीनी मिल परिसर में सांप मिलने का सिलसिला जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गड़ौरा स्थित चीनी मिल परिसर में सांप मिलने का सिलसिला जारी है। आज सोमवार दोपहर एक कर्मचारी के आवास पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के भीतर एक 5 फीट लंबा विशालकाय कोबरा पाया गया।

सांप को देखते ही घर के सदस्यों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए कोबरा को सुरक्षित पकड़ा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए कोबरा को बाद में निचलौल जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में सांपों की मौजूदगी और उनसे निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया है।

 

Voice Of News 24