महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने इटाहिया शिव मंदिर में लिया सुरक्षा का जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने थाना ठूठीबारी क्षेत्र में स्थित इटाहिया शिव मंदिर का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने थाना ठूठीबारी क्षेत्र में स्थित इटाहिया शिव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार श्रावण मास में इस मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसपी सोमेन्द्र मीना ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्वयं मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। यह निरीक्षण संभवतः श्रावण मास के मद्देनजर किया गया है, जब मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की आवश्यकता होती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.