बलरामपुर:पुलिस की बड़ी सफलता नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने 5 दिन में किया खुलासा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को महज 5 दिनों के भीतर दबोच लिया।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब 23 जुलाई को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के पेट में अचानक दर्द हुआ। उसे महिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया, जहाँ उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने शुरुआत में किसी का नाम नहीं बताया, लेकिन उन्हें शक था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है।

इस सूचना के आधार पर, थाना कोतवाली देहात में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 264/2025, धारा 65(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 5j(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की जल्द कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने इस गंभीर मामले में प्रभावी और वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

थाना कोतवाली देहात की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, इस मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त गुल्ले उर्फ कमलेश (उम्र 35 वर्ष) पुत्र बरसाती, निवासी ग्राम रंजीतपुर, थाना को0 देहात, जनपद बलरामपुर को बंधापुलिया निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आरोपी का कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त गुल्ले उर्फ कमलेश ने बताया कि पीड़िता के पिता उसके दूर के रिश्तेदार हैं, जिसके कारण उसके घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी पीड़िता के साथ दोस्ती हो गई और वे चोरी-छिपे मिलने लगे। अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने बहला-फुसलाकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.