मुरादाबाद
मुरादाबाद जनपद में श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों पर एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुरादाबाद जनपद में श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों पर एक बड़ा हादसा हो गया। मुंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर स्थित पराग फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
मुरादाबाद जनपद में श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों पर एक बड़ा हादसा हो गया। मुंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर स्थित पराग फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, pic.twitter.com/pC30OB2U7R
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2025
गंभीर रूप से घायल कांवड़िए को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतक कांवड़ियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 66 PCS अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां मिली नई तैनातीhttps://t.co/5V7nY0OwwU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2025























