बुलंदशहर:दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में दो युवकों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में दो युवकों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दबंग एक युवक को जमीन पर गिराकर बर्बरता से पीटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक की भी पिटाई की जा रही है। इस पूरी घटना ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

 

यह वायरल वीडियो खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव भावदा गेट का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही क्रूरता ने पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद, जंक्शन चौकी पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता बढ़ा दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.