महराजगंज
महराजगंज जनपद की ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को ब्राउन शुगर तस्करी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को ब्राउन शुगर तस्करी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अनिकेश को गिरफ्तार कर लिया है, जो लोहरौली का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, अनिकेश पर आरोप है कि उसने नेपाल में ब्राउन शुगर की आपूर्ति के लिए धीरज पासवान को यह मादक पदार्थ दिया था। गौरतलब है कि धीरज पासवान को हाल ही में एसएसबी, आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था।
मुख्य आरोपी अनिकेश की गिरफ्तारी गड़ौरा चीनी मिल के पास से की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अनिकेश को न्यायालय भेज दिया है। इस गिरफ्तारी को महराजगंज में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
महराजगंज:इटहिया शिव मंदिर में गंदगी पर भड़कीं डीपीआरओ, सफाईकर्मी पर गिरी गाज https://t.co/GtoQVoBkgg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 24, 2025























