विश्व हिंदू परिषद ने होली क्रॉस स्कूल में स्वास्तिक चिन्ह के उपयोग पर जताया विरोध, SDM को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने नौतनवा स्थित होली क्रॉस स्कूल के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने नौतनवा स्थित होली क्रॉस स्कूल के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप-जिलाधिकारी नौतनवा को सौंपा, जिसमें स्कूल परिसर में हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

 

जानकरी के अनुसार बताते चले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि होली क्रॉस स्कूल के शौचालय के रोशनदान में लगाए गए लोहे के ग्रिल में स्वास्तिक चिन्ह का उपयोग किया गया है। विहिप, बजरंग दल और एबीवीपी ने इसे हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ और हिंदू विचारधारा को आहत करने वाला कृत्य बताया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय एक ऐसा स्थान है जहाँ धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक नए समाज के निर्माण की शिक्षा दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद होली क्रॉस स्कूल में धर्मगत भावना को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की जांच करने और विद्यालय प्रबंधन समिति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.