महराजगंज: धानी बाजार में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने राम जानकी मंदिर पर किया धरना प्रदर्शन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी बाजार में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने आज राम जानकी मंदिर पर धरना प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी बाजार में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने आज राम जानकी मंदिर पर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में ग्राम प्रधान संजय साहनी राहुल शर्मा,रवि यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता शामिल हुई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की। उनका कहना था कि अनियमित बिजली कटौती के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन और व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.